बस दीपिका की एक 'हां'....एक बार फिर अपने 'प्यार' के साथ होंगे रणबीर
दोनों जल्द ही फिर से साथ में दिखाई दे सकते हैं, कई फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं होगा लेकिन इन सबके लिए दीपिका की हां की जरूरत है।
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणबीर कपूर भले की अलग हो गए हों लेकिन उनके फैंस उन्हें आज भी साथ में देखना पसंद करते हैं। जिसके चलते ब्रेकअप के बाद भी दोनों की साथ में फिल्में आई हैं। दोनों इन फिल्मों में एक-दूसरे के साथ रोमांस करते दिखे, दोनों ने इंटीमेट सीन्स भी किए।
वहीं अब खबरें हैं कि दोनों फिर से एक साथ दिखाई दे सकते हैं। दीपिका और रणबीर को साथ में काम करने का एक और ऑफर मिला है। बता दें कि ये ऑफर किसी फिल्म का तो नहीं है लेकिन दोनों को फिर से एकसाथ काम करते हुए देखना उनके फैंस को काफी पसंद आएगा।

दोनों जल्द ही फिर से साथ में मस्ती करने और कमाल की कैमिस्ट्री फ्लॉन्ट करते दिखाई दे सकते हैं। लेकिन इन सबके लिए दीपिका की एक हां की जरूरत है। अगर दीपिका हां कर दें तो एक बार फिर दोनों की कैमिस्ट्री फिर से देखने को मिल सकती है। हालांकि इसे लेकर दीपिका की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications