रणबीर-दीपिका की जवानी फिर से हुई दीवानी!

यही है आज का हॉट टॉपिक। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फ्लॉप हो चुकी प्रेम कहानी एक नया मोड़ ले रही है और इसका पूरा श्रेय जाता है अयान मुखर्जी की आने वाली फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' को। इस फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक साथ एक बड़े ही रोमांटिक कपल के रुप में नज़र आने वाले हैं। सिर्फ फिल्म में ही नहीं बल्कि शूटिंग के सेट पर भी दोनों एक्टरों की कैमिस्ट्री वाकई लाजवाब है। खबर है कि सेट पर रणबीर दीपिका कुछ ज्यादा ही क्लोज नज़र आ रहे हैं और साथ ही एक दूसरे के साथ काफी वक्त मुस्कुराते हुए और मजे लेते हुए भी दिखाई देते हैं। लोगों का कहना है कि शायद इस प्रेम कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है।

31 मई को रिलीज होने जा रही फिल्म ये जवानी है दीवानी में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक साथ मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म एक बहुत ही इंटरेस्टिंग लव स्टोरी पर आधारित है और जैसा कि पोस्टर में दिखाया जा रहा है। ये लव स्टोरी है दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की। हाल ही में फिल्म के दो पोस्टर रिलीज हुए हैं जिनमें दोनों एक्टरों को एक साथ मजे करते हुए दिखाया गया है। एक पोस्टर में रणबीर और दीपिका एक दूसरे के साथ डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं तो दूसरे पोस्टर में रणबीर और दीपिका एक दूसरे के साथ होली के रंग खेलते हुए नज़र आ रहे हैं।

ज्ञात हो कि रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण पिछले कुछ सालों से एक दूसरे के साथ डेटिंग करते देखे जा रहे थे। लेकिन रणबीर कपूर की मां यानी नीतू कपूर को दीपिका और रणबीर का याराना कुछ पसंद नही आया और इसलिए ये जोड़ी अलग हो गयी। दीपिका ने अपनी बैक पर रणबीर कपूर का एक टैटू भी बनवाया था जो कि बाद में हटवा दिया। पिछले साल तो यूं लगा कि दोनों शायद अब कभी भी एक दूसरे के साथ नज़र नहीं आएंगे लेकिन जब अयान मुखर्जी की फिल्म ये जवानी है दीवानी में दोनों के एकसाथ होने की खबर आई तो लोगों को इस टूट चुके रिश्ते के एक बार फिर से जुड़ने की आस जाग उठी। अब देखिये अयाम मखर्जी की ये जवानी है दीवानी रणबीर और दीपका के रिश्ते में क्या नया ट्विस्ट लाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X