दीपिका नहीं सेंक पाईं गोल-गोल रोटियां

By Jaya Nigam

Deepika-Prakash jha
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को रोटियां बनानीं नहीं आतीं। फिल्म 'आरक्षण' के सेट पर दीपिका को गोल-गोल रोटियां सेंकनी थीं लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकीं। 'आरक्षण' में दीपिका और सैफ के साथ अमिताभ भी काम कर रहे हैं। यह फिल्म दीपिका के करियर के लिए अच्छी है लेकिन सेट पर रोटियां नहीं सेंक पाने के कारण उन्हें काफी शर्मिदगी झेलनी पड़ी।

दीपिका को मालूम नहीं था कि उन्हें सेट पर रोटियां सेंकनी पड़ेंगी। इस सीन के अनुसार जब उन्हें आटा मुहैया कराया गया तो उनका सिर चकरा गया। सेट पर मौजूद सभी लोग दीपिका की रोटियों का इंतजार कर रहे थे। एक सूत्र ने कहा, "दीपिका काफी देर तक निरीह की तरह कैमरे में देखती रहीं।

कैमरे के पीछे खड़े प्रकाश झा और दीपिका के साथ खड़े सैफ इस सीन का जमकर लुत्फ ले रहे थे। इससे परेशान होकर दीपिका ने निर्देशक प्रकाश झा से उस सीन का मेन्यू बदलने की गुजारिश की लेकिन प्रकाश ने कहा कि इस सीन में तो रोटियां ही सेंकी जानी हैं।
इसके बाद दीपिका ने जैसे-तैसे रोटियां सेंकनी शुरू कीं। रोटियां गोल होने की जगह अलग-अलग प्रकार की बनने लगीं। यह अंदाजा लगाना मुश्किल था कि दीपिका किस-किस देश का नक्शा बना रही हैं।

दीपिका ने कहा, "मैं बहुत शर्मिदा थी। मैं पूरा खाना बना सकती हूं लेकिन रोटियां सेंकना मेरे लिए एक चुनौती है। जिंदगी में कई बार ऐसा होता है, जब सबसे मामूली दिखने वाली चीज को सीखने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है।" यह सब देखकर सैफ उनकी मदद के लिए आगे आए लेकिन अफसोस की बात यह है कि वह दीपिका की कोई मदद नहीं कर पाए। सैफ अली खान को फिल्म 'कालिया' का वह सीन याद आ गया, जिसमें अमिताभ बच्चन ने प्रवीन बॉबी को ऑमलेट बनाने की कला सिखाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X