दीपिका ने की युवराज से दोस्ती की पहल

युवराज के ट्यूमर की खबर सुनकर कई सालों से उनसे दूरी बना चुकी दीपिका अब फिर से युवराज से दोस्ती करने जा रही हैं। पिछले दिनों दीपिका ने उसका हालचाल पूछा। युवराज जल्द ही क्रिकेट के मैदान में वापसी करेंगे।
ऑस्ट्रेलिया में होने वाले वनडे सीरीज में उनके खेलने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि दीपिका और युवी की बातचीत कभी बंद नहीं हुई थी। दीपिका और युवी के रिश्तों में दूरी की वजह दोनों का काम था। जहां ओम शांति ओम के बाद दीपिका बिजी हो गईं वहीं युवी को लगने लगा कि वह अब उन्हें टाइम नहीं दे रही हैं।
इन दिनों दीपिका सिद्धार्थ माल्या के साथ डेटिंग कर रहीं हैं उनका कहना है कि हालचाल पूछने की वजह सिर्फ एक इंसानी जज्बा है, इसके पीछे कोई और मतलब नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications