दीपिका या बिपाशा किसमें है ज्यादा दम
रोहन सिप्पी की नई फिल्म 'दम मारो दम' में बिपाशा और दीपिका में कड़ी टक्कर है इस बात की कि कौन ज्यादा हॉट है। बिपाशा या दीपिका? खैर ये तो फिल्म देखकर ही पता चलेगा कि दर्शकों के होश बिपाशा उड़ाती है या दीपिका।
मगर पिछले कुछ वक्त से दोनों ही अभिनेत्रियों ने इतनी फ्लॉप फिल्में दी हैं कि इन दोनों अभिनेत्रियों के लिए इस फिल्म का हिट होना जरुरी है। फिल्म हिट का सबसे आसान हथकंडा होता है स्किन शो और एक आईटम नम्बर।
रोहन सिप्पी ने अपनी इस फिल्म में इन दोनों मसालों को जमकर पकाया है। दीपिका दम मारो दम टाईटिल सांग में बेहद ग्लैमरस अवतार में नजर आएंगी तो बाकी बचा काम बिपाशा पूरा करेंगी। बिपाशा इससे पहले अपना ग्लैमर अवतार उतार के लम्हा, आक्रोश और पंख में दिख चुकी हैं।
ये सारी फिल्में बुरी तरह फलॉप रही। दीपिका की भी पिछले साल आई हाउसफुल के अलावा बाकी किसी भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पानी तक नहीं मांगा। अब देखना ये है कि दीपिका या बिपाशा किस में कितना है दम.. किस के दम पर फिल्म देखने लोग सिनेमा हॉल तक जाएँगे। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, राणा दगुबती और प्रतीक बब्बर भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications