इस फिल्म में बिग बी In तो दीपिका पादुकोण OUT...पर क्यों?
[गपशप] हाल ही में खबर आई थी कि यशराज फिल्म्स दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन को लेकर एक सीरीज़ प्लान कर रहा है और आखिरकार इनकी जोड़ी परदे पर दिखाई देगी। लेकिन फिलहाल तो ऐसा होता कुछ नहीं दिख रहा है।

फिल्म का नाम था ठग और इसे डायरेक्ट करने वाले थे धूम 3 फेम विजय कृष्ण आचार्य । और इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया अमिताभ बच्चन को। लेकिन फिर अगली ही खबर आई कि दीपिका ने फिल्म छोड़ दी है। कुछ समझ आया क्यों?
[SCORE CARD: कंगना 'तनु' रनौत VS दीपिका 'पीकू' पादुकोण]
दरअसल, दीपिका पादुकोण अभी भी इस बात से शर्मिंदा हैं कि पीकू की सक्सेस पार्टी में उन्होंने बिग बी को इन्वाईट नहीं किया और बिग बी ने साफ तौर पर इस बात को मीडिया में बताया। हालांकि दीपिका ने यह कह कर माफी मांगी कि ये एक गलती थी जिसे वो ताउम्र नहीं भूल पाएंगी।
[REASONS: pK आमिर से कहीं बेहतर हैं 'PIKU' दीपिका, जानिए क्यों]
बाद में बिग बी ने जो बीत गई सो बात गई कह कर इस वाकये को टाल दिया लेकिन अब दीपिका के ये फिल्म छोड़ने से ये तो लग रहा है कि वो अभी भी बिग बी के सामने आने से कतरा रही हैं ऐसे में फिल्म तो दूर की बात है। उम्मीद है कि दोनों में सब कुछ नॉर्मल हो जाएगा!
[रईस, सुल्तान, दृश्यम सहित इन फिल्मों में दिखेंगी HATKE जोड़ियां]


Click it and Unblock the Notifications