सैफ करीना की शादी से अंजान हैं दीपिका!

ये सुनकर किसी को भी अजीब लगेगा की दीपिका को इस शादी के बारे में कोई खबर नहीं है क्योंकि दीपिका के साथ सैफ ने कई हिट फिल्में की हैं। सैफ और दीपिका ने अभी तक साथ में कुल तीन फिल्में की हैं लव आजकल, आरक्षण और कॉकटेल इन तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की साथ ही दीपिका और सैफ की जोड़ी भी काफी पसंद की गई। इस वक्त सैफ की आने वाली फिल्म रेस में भी दीपिका और सैफ एक साथ काम कर रहे हैं। तो जाहिर है कि सैफ अपना काफी समय दीपिका के साथ बिताते होंगे भले ही वो फिल्म का सेट ही क्यों ना हो तो दीपिका को तो सैफ की शादी की खबर होनी चाहिए।
खैर ये भी हो सकता है चूंकि करीना कपूर ने हाल ही में अपने इंटरव्यू में ये कहा कि वो दीपिका से रिलेट नहीं करती और दीपिका- प्रियंका के बीच उन्हें लगता है कि प्रियंका एक दमदार एक्ट्रेस हैं ये सुनकर दीपिका को बुरा लगा हो और उन्होंने खुद को करीना-सैफ की शादी के टॉपिक से अलग कर लिया हो। अब जब मीडिया ने सीधे सीधे दीपिका से यह प्रश्न पूछ लिया तो दीपिका के पास कोई ऑप्शन ही नहीं बचा हो और उन्होंने ये कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया हो कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता।
अब करीना और दीपिका के बीच एक तरह की कोल्ड वार शुरु हो चुकी है और दोनों एक दूसरे को सीधे सीधे कुछ ना कहकर घुमा फिरा कर टारगेट कर रही हैं। खैर अब करीना के हाथों से रामलीला छीनी है तो दीपिका को कुछ तो मुश्किल सहनी पड़ेगी आखिर संजय लीला भंसाली के साथ काम करने को करीना भी तो बेताब थीं।


Click it and Unblock the Notifications