प्रियंका के बाद अब दीपिका आईं शाहरुख के करीब
अभी तक तो प्रियंका चोपड़ा को शाहरुख खान के सबसे करीब बताया जाता था लेकिन अब खबर है कि दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के सबसे करीब आ गयी हैं और उनकी करीबी दोस्त हो गयी हैं। इस खबर को सुनने की सच्चाई इस खबर से साबित होती है कि शाहरुख खान ने पहली बार किसी एक्ट्रेस का नाम अपने नाम से पहले रखने के लिए कहा है और वो भी दीपिका पादुकोण का। दीपिका वो पहली एक्ट्रेस होंगी जिनका नाम एक्टर से पहले आएगा। शाहरुख खान ने इंटनेशनल वुमन्स डे पर इस नयी पहल को शुरु करने का फैसला किया है। शाहरुख खान अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में कास्ट में दीपिका नाम अपने नाम से पहले दिखाएंगे।
शाहरुख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में दीपका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में हैं। शाहरुख खान ने कहा कि महिलाएं हमारी फिल्मों की रीढ़ की हड्डी हैं और उन्हें और सम्मान मिलना चाहिए। शाहरुख खान ने कहा कि हमारे सभी निर्देशकों को अपनी फिल्मों में एक्ट्रेसेस के नाम एक्टर्स से पहले दिखाना चाहिए। इससे हो सकता है कि बहुत ज्यादा परिवर्तन ना आए लेकिन फिर भी कुछ तो बदलेगा ही। दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण भी इस बात को लेकर काफी उत्साहित हैं। दीपिका का भी कहना है कि छोटी सी बात है मगर इसका बहुत व्यापक असर होगा।
दीपिका ने मीडिया से कहा दिखने में ये छोटी सी बात हो लेकिन इसका असर व्यापक होगा। ये बहुत अच्छी बात है कि हिरोइन का नाम हीरो से पहले दिया जा रहा है। पुरुष और स्त्री बराबर का दर्जा देते हैं और इस पर अमल भी करते हैं। मैंने यह बात ओम शांति ओम की मेकिंग के दौरान ही अनुभव कर ली थी। ज्ञात हो कि इससे पहले कैटरीना कैफ ने भी शाहरुख खान की तारीफ करते हुए कहा था कि शाहरुख बहुत केयरिंग हैं और वो महिलाओं की बहुत इज्जत करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
