रणबीर के लिए दीपिका दे सकती हैं सैफ को धोखा!

Deepika Padukone
कहते हैं पहला प्रेम आखिर पहला ही होता है, उसकी जगह कोई नहीं ले सकता है। वो गाहे-बेगाहे टीस पैदा ही करता रहता है। कुछ ऐसा ही आजकल दीपिका पादुकोण के साथ हो रहा है। मैडम भले ही गाते फिरे कि उनके और रणबीर के बीच में अब पहले जैसी बातें ना हो, वो अब अच्छे दोस्त बन चुके हैं। लेकिन फिर भी कुछ ऐसा है जिसे दीपिका चाहकर भी छुपा नहीं पा रही है।

दोनों सितारे लंबे अरसे के बाद एक साथ .. फिल्म ये जवानी है दीवानी ...में दिखायी देगें। आपको ताज्जुब होगा ये जानकर कि ये फिल्म साइन करने के लिए दीपिका काफी उत्सुक दिखायी दीं। जबकि आपको बताये कि फिल्म साइन करने के बाद दीपिका की पहले की साइन की हुई फिल्मों की डेट्स क्लैश करने लगी है। अब्बास मस्तान की फिल्म रेस 2 सबसे ज्यादा प्रभावित होगी जिसमें वे सैफ अली खान के अपोजिट हैं।

लेकिन अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि रणबीर के लिए दीपिका ने सैफ से पंगा ले लिया है। उन्होंने कहा कि अगर फिल्मों का तालमेल सही नहीं हुआ तो वो सैफ की फिल्म छोड़ देगीं। सोचिये कि उस सैफ अली खान को छोड़ने के लिए दीपिका मैम तैयार हो गयी जिन्होंने उन्हें अपनी फिल्म में लेने के लिए करीना तक से पंगा ले लिया था। लेकिन दिल के आगे तो हर कोई बेबस है इसलिए दीपिका भी रणबीर के लिए सैफ से लड़ाई करने को तैयार हो गयीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X