कैटरीना को टक्कर देने को तैयार दीपिका

अब बॉलीवुड की दूसरी हॉट बेब दीपिका पादुकोण कैटरीना कैफ को टक्कर देने की तैयारी में हैं। जी हां, दीपिका गुजरे जमाने के सुपरहिट गाने 'दम मारो दम' में अपने जलवे बिखेरती दिखेंगी। देवानंद की फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' का ये गाना अपने जमाने की सबसे सेक्सी अभिनेत्री जीनत अमान पर फिल्माया गया था।
और अब इस पर दीपिका दम भरने की तैयारी कर रही हैं। मगर उनकी टक्कर जीनत से नहीं बल्कि कैटरीना से है क्योंकि आज बॉलीवुड में शीला की जवानी ने सबको मदहोश किया हुआ है। दीपिका के पूर्व प्रेमी रणबीर तक को। देखना तो ये है कि क्या वाकई दीपिका कैटरीना को टक्कर दे पाएंगी। वैसे आपका क्या कहना है इस बारे में?
abhishek bachchan अभिषेक बच्चन कैटरीना कैफ दम मारो दम दीपिका पादुकोण deepika padukone dum maaro dum katrina kaif


Click it and Unblock the Notifications