OUCH! रणबीर कपूर के लिए दीपिका ने छोड़ा रणवीर का साथ..
[गपशप] जी हां, आपने सही पढ़ा.. लेकिन दीपिका पादुकोण ने कोई जिंदगी भर का साथ नहीं छोड़ा है। बल्कि रणबीर कपूर के साथ तमाशा के पोस्टर शूट के लिए दीपिका रणवीर सिंह को बाजीराव मस्तानी के सेट पर अकेला छोड़ गई थीं। दरअसल, दीपिका की ये दोनों फिल्में एक के बाद एक रिलीज हो रही हैं। नवंबर में इम्तियाज अली की 'तमाशा' तो दिसंबर में संजय लीला भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी'..
लिहाजा, दीपिका को इन दोनों ही फिल्मों के शेड्यूल में काफी तालमेल मिलाकर चलना पड़ रहा है। तमाशा के पोस्टर शूट की बात आई तो दीपिका ने संजय लीला भंसाली से एक दिन की छुट्टी ली और फिर रणवीर को छोड़ चली गई रणबीर कपूर के साथ पोस्टर शूट करने। बहरहाल, हमें दीपिका की इन दोनों ही फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।
deepika padukone ranveer singh ranbir kapoor bajirao mastani tamasha दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह रणबीर कपूर बाजीराव मस्तानी तमाशा


Click it and Unblock the Notifications




