संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म से फिर जुड़ेंगी दीपिका पादुकोण, साथ दिखेंगे कार्तिक आर्यन?
निर्देशक संजय लीला भंसाली और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की जोड़ी ने तीन बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। वहीं, अफवाह है कि निर्देशक के साथ चौथी बार भी दीपिका जुड़ने वाली हैं। अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन शुक्रवार (9 जुलाई) की दोपहर दीपिका पादुकोण को संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया है।
खास बात है कि सिर्फ दीपिका ही नहीं, बल्कि कार्तिक आर्यन को भी उसी वक्त संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया। अफवाहों की मानें तो दोनों निर्देशक के साथ अगली फिल्म से संबंधित मीटिंग के लिए आए थे।

लंबे समय से अफवाहों में है कि दीपिका पादुकोण और कार्तिक आर्यन किसी फिल्म के लिए साथ आने वाले हैं। दीपिका ने भी इंस्टा चैट के दौरान फैंस को इसका हिंट दिया था। देखना दिलचस्प होगा कि इस जोड़ी के साथ बात आगे बढ़ती है या नहीं।
अफवाह है कि दोनों कलाकारों ने अभी तक फिल्म साइन नहीं की है, लेकिन जल्द ही इसकी घोषणा हो सकती है। दीपिका और कार्तिक समय समय एक दूसरे के काम की तारीफ करते नजर आए हैं।


Click it and Unblock the Notifications