शाहरूख खान की एटली फिल्म जवान में दीपिका पादुकोण की एंट्री, साथ में पांचवी फिल्म की तैयारी

दीपिका पादुकोण आजकल काफी चर्चा में हैं। हाल ही में रिपोर्ट्स थीं कि प्रभास स्टारर फिल्म प्रोजेक्ट K के सेट पर दीपिका पादुकोण की शूटिंग के दौरान तबीयत खराब हो गई थी और फिल्म की प्रोड्यूसर ने इस बात का खंडन किया था। दीपिका पादुकोण, हैदराबाद से वापस मुंबई लौट चुकी हैं।

अब दीपिका से जुड़ी एक और दिलचस्प खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरूख खान की एटली फिल्म जवान में दीपिका पादुकोण एक कैमियो करती नज़र आएंगी।

deepika-padukone-joins-shahrukh-khan-and-nayanthara-in-atlee-s-next-jawaan-read-details-here

रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण, जब हैदराबाद में प्रभास की फिल्म की शूटिंग कर रही थीं तब एटली ने उन्हें इस कैमियो के लिए अप्रोच किया। दीपिका पादुकोण, शाहरूख खान और एटली से मिलने के बाद इस रोल को निभाने के लिए तैयार हो चुकी हैं। हालांकि ये बेहद छोटा सा कैमियो होगा लेकिन फिल्म के लिए बहुत अहम होगा। दीपिका ने हां कर दी है और अब शूटिंग उनकी डेट्स निकाली जा रही हैं। हालांकि फिल्म से जुड़ा पेपरवर्क अभी भी बाकी है।

दीपिका पादुकोण के लिए बेहद खास शाहरूख खान

दीपिका पादुकोण के लिए बेहद खास शाहरूख खान

दीपिका पादुकोण और शाहरूख खान को बॉलीवुड के हिट कपल लिस्ट में जोड़ा जाए तो गलत नहीं होगा। दोनों सुपरस्टार्स अब तक चेन्नई एक्सप्रेस और ओम शांति ओम जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। ऐसे उन्हें वापस परदे पर देखना काफी दिलचस्प होगा। दीपिका और शाहरूख की शुरूआत एक साथ ओम शांति ओम के साथ हुई और ये जोड़ी आखिरी बार हैप्पी न्यू ईयर में दिखी। इसके बाद दीपिका और शाहरूख अपने अलग अलग प्रोजेक्ट्स में काफी बिज़ी हुए।

साथ में आखिरी ब्लॉकबस्टर

साथ में आखिरी ब्लॉकबस्टर

शाहरूख खान के करियर की आखिरी अच्छी फिल्म थी चेन्नई एक्सप्रेस। हालांकि रोहित शेट्टी की इस फिल्म में शाहरूख को देखकर लोगों को आभास हो गया था कि आगे का रास्ता शाहरूख खान के लिए काफी मुश्किल है। इस फिल्म में दीपिका और शाहरूख की जोड़ी को फैन्स ने काफी ज़्यादा पसंद किया था और ये फिल्म ईद ब्लॉकबस्टर थी।

शुरू हुआ था खराब दौर

शुरू हुआ था खराब दौर

शाहरूख खान के करियर का खराब दौर शुरू हुआ फराह खान की हैप्पी न्यू ईयर के साथ। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो खूब चली लेकिन जो भी फिल्म देखने गया उसने लौटकर फिल्म को गालियां ज़रूर दीं। इस फिल्म में भी शाहरूख के साथ दीपिका पादुकोण थीं। इसके बाद दीपिका और शाहरूख को साथ मेंं कास्ट करने की किसी ने कोशिश नहीं की।

पठान से हो रही है वापसी

पठान से हो रही है वापसी

अब दीपिका पादुकोण शाहरूख खान के साथ पठान में वापसी कर रही हैं। ये उनके करियर की साथ में चौथी फिल्म होगी। दीपिका पादुकोण स्पेन में शाहरूख खान के साथ अपनी अगली फिल्म पठान की शूटिंग कर चुकी हैं जहां से बिकीनी में उनकी कई तस्वीरें लगातार लीक हुईं। दीपिका पादुकोण सेट पर कभी काली तो कभी पीली बिकीनी में दिखाई दीं और इस दौरान उनकी कुछ तस्वीरें लीक हो गईं जिन्हें किसी विदेशी पत्रिका ने ली। गौरतलब है कि पठान में दीपिका पादुकोण एक्शन करती नज़र आएंगी। फिल्म में वो एक रॉ एजेंट की भूमिका में दिखाई देंगे।

एक और कैमियो

एक और कैमियो

बात करें कैमियो की तो दीपिका पादुकोण ने पिछली बार रणवीर सिंह स्टारर 83 में एक कैमियो किया था। वहीं रोहित शेट्टी की सर्कस के लिए भी वो एक कैमियो शूट कर चुकी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी दीपिका पादुकोण को एक कैमियो के लिए अप्रोच किया गया है और आगे चलकर दीपिका पादुकोण ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 का हिस्सा होंगी।

स्क्रीन पर आखिरी फिल्म

स्क्रीन पर आखिरी फिल्म

दीपिका आखिरी बार, इस साल की शुरूआत में लक्ष्मी अग्रवाल की बायोपिक छपाक के साथ दिखाई दी थीं। फिल्म से दीपिका ने दिल तो जीते पर बॉक्स ऑफिस नहीं जीत पाईं। इसके बाद वो अमेज़ॉन प्राईम पर धर्मा प्रोडक्शन्स की गहराईयां में दिखाई दीं लेकिन इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण को बुरी तरह ट्रोल किया गया।

आने वाली ढेरों फिल्में

आने वाली ढेरों फिल्में

दीपिका पादुकोण के पास इस समय ऋतिक रोशन के साथ फाईटर, अमिताभ बच्चन के साथ द इंटर्न रीमेक हैं और इसके अलावा मधु मंटेना की रामायण - महाभारत के ऑफर हैं। लेकिन अगर फैन्स को इंतज़ार है तो केवल शाहरूख खान के साथ उनकी पठान वापसी का। अब ये साफ है कि 2023 में दीपिका पादुकोण, शाहरूख खान के साथ दो बार दिखाई देंगी। फैन्स को इससे ज़्यादा और क्या चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X