फिर साथ आने वाले हैं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण- रोहित शेट्टी की फिल्म में होगा खास रोल!
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सर्कस' की शूटिंग जोरशोर से चल रही है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नाडीज, वरूण शर्मा, जॉनी लिवर, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी जैसे कलाकार दिखने वाले हैं। वहीं, ताजा अफवाहों की मानें तो फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री भी हो चुकी है और उनका किरदार काफी खास होने वाला है।
रिपोर्ट्स के अनुसार सर्कस में दीपिका पादुकोण एक स्पेशल डांस नंबर करने वाली हैं। वहीं कुछ सीन्स का भी हिस्सा रहेंगी, जो कॉमेडी से भरपूर होगा। दीपिका ने अपने हिस्से की शूटिंग भी कर ली है। और अब वो शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान की शूटिंग शुरु करने वाली हैं।

सर्कस और पठान के अलावा.. दीपिका पादुकोण आने वाली समय में प्रभास के साथ नाग अश्विन की अगली फिल्म, 'द इंटर्न', ऋतिक रोशन के साथ एक्शन-फिल्म 'फाइटर' और शकुन बत्रा की फिल्म में भी नजर आने वाली हैं।
रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की जोड़ी फैंस के बीच खासा पॉपुलर है। सिंबा में दोनों पहली बार साथ आए थे और बॉक्स ऑफिस पर धमाका हो गया था। बतौर डाइरेक्टर- एक्टर दोनों की एनर्जी काफी जबरदस्त मानी जाती है। रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी में भी रणवीर दिखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications