#Dhamaka: सलमान खान को मिल ही गई ट्यूबलाइट की हीरोइन!
एक उड़ते उड़ते खबरी की मानें तो सबकुछ तय हो चुका है और दीपिका पादुकोण सलमान खान - कबीर खान की ट्यूबलाइट कास्ट को लद्दाख में जॉइन करने वाली हैं। ये 80 दिन का शेड्यूल होगा।
अभी भी नहीं समझे? मतलब कि आखिरकार सलमान की ट्यूबलाइट हीरोइन हैं दीपिका पादुकोण। इस फिल्म के लिए दीपिका और कैटरीना के बीच काफी इधर उधर हुआ।

पहले खबर थी कि फिल्म में दीपिका हैं, फिर खबर आई कि इस बात से कैटरीना काफी नाराज़ हैं। बाद में कबीर खान ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया है कि अभी कहानी पर काम चल रहा है।
वहीं सलमान खान को ज़्यादा फर्क नहीं पड़ रहा था, कोई भी फिल्म में हो, हीरो उन्हें ही रहना है। ये कबीर खान का काफी महत्तावाकांक्षी भारत - चीनी प्रोजेक्ट है जो हिंदुस्तानी लड़के और चीनी लड़की की लव स्टोरी है। इसलिए उन्हें लड़की ऐसी चाहिए थी जिसका लुक चाइनीज़ हो।
[5 मिनट के ठुमकों के लिए 4 करोड़...ये होता है STARDOM!]
फिल्म का दूसरा हीरो भी फाइनल हो गया है। और ये कोई और नहीं बल्कि सोहेल खान होंगे। गौरतलब है कि सलमान खान और सोहेल खान इससे पहले मैंने प्यार क्यों किया, मैं और मिसेज़ खन्ना और वीर जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। और ये उनकी साथ में चौथी फिल्म होगी।
[#Kicked: सलमान खान की दबंग 3 से जुड़ी पहली धमाकेदार खबर!]


Click it and Unblock the Notifications


