Oppss.. पीकू के सेट पर दीपिका- इरफान में हुई लड़ाई, सभी हैरान
[गपशप] दीपिका पादुकोण और इरफान खान सूजीत सरकार की आगामी फिल्म 'पीकू' में साथ दिखने वाले हैं। काफी अलग होकर भी दर्शकों ने ट्रेलर में इनकी जोड़ी को काफी पसंद किया है। दीपिका- इरफान की जोड़ी काफी क्यूट नजर आ रही है।
लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ दोनों के बीच कि अचानक ही सबकुछ बदल गया। 'पीकू' के सेट पर दोनों को लड़ता-झगड़ता देख क्रू मेंबर समेत फिल्म के निर्देशक भी हैरान रह गए।
रिपोर्ट के मुताबिक, 'पीकू' के सेट पर दीपिका और इरफान को एक दूसरे पर चिल्लाते देख सूजीत सरकार काफी परेशान हो गए थे। क्रू सदस्यों के मुताबिक, दोनों साथ बैठकर कोई सीन डिसक्स कर रहे थे, जब अचानक ही लड़ाई शुरू हो गई।
VIDEO: 'पीकू' के इस गाने को सुनकर दीपिका- इरफान से हो जाएगा प्यार
यहां तक की डाइरेक्टर ने भी मामले को शांत करने की कोशिश की, लेकिन कुछ भी काम न आया और दोनों एक्टर अपने अपने वैनिटी वैन में चले गए। कुछ देर के बाद जब दीपिका- इरफान को शूट शुरू करने के लिए बुलाया गया तो दोनों सेट पर आए और वहां का माहौल गंभीर देख जोर- जोर से हंसने लगे। अब क्रू सदस्य और कंफ्यूज हो गए।
लेकिन फिर दीपिका- इरफान ने सबको बताया कि वे मजाक कर रहे थे। यह सब एक प्रैंक था, जिसे उन दोनों ने मिलकर प्लान किया था। इसके बाद पूरे सेट का माहौल हल्का -फुल्का हो गया।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications



