STRANGE: रणबीर-कैटरीना के बारे में दीपिका ने ऐसा क्यों कहा!
[गपशप] रणबीर कपूर इस समय बॉम्बे वेलवेट के झटके से उबर रहे हैं जबकि कैटरीना कैफ उनका पूरा साथ दे रही हैं। लेकिन इस बीच दीपिका पादुकोण ने जो किया वो समझ में नहीं आया। दरअसल, 8 मई को रिलीज़ हुई दीपिका पादुकोण की फिल्म पीकू और 15 मई को रिलीज़ हुई रणबीर कपूर की फिल्म बॉम्बे वेलवेट। पीकू सुपरहिट हुई तो बॉम्बे वेलवेट सुपरफ्लॉप।
अब जब दीपिका पादुकोण ने पीकू की सक्सेस पार्टी रखी तो ज़ाहिर सी बात है कि उसमें रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ नहीं आए। लेकिन ज़्यादा हैरानी वाली बात ये थी कि दीपिका ने उन्हें इन्वाईट किया ही क्यों? इस बात पर दीपिका के सवालों के घेरे में खड़ा किया गया। जिसके बाद उन्होंने मीडिया में कहा कि वो रणबीर को दुख नहीं पहुंचाना चाहती थीं।
[HAFTA: रणबीर ने तोड़ा शाहरूख, सलमान, सनी लियोन का बेकार रिकॉर्ड!]
लेकिन इसके बाद दीपिका ने जो कहा वो काफी अजीब। उन्होंने सांत्वना देते हुए कहा कि रणबीर कपूर और कैटरीना इस पार्टी में नहीं थे क्योंकि वो नहीं आ सकते थे और वो समझ सकती हैं। सबके करियर में ऐसा वक्त आता है। रणबीर मुझसे इस बारे में बात करते थे कि बॉम्बे वेलवेट एक कठिन फिल्म है, उनके जैसे एक्टर के लिए भी। इसलिए वो उनका दुख समझ सकती हैं। अब दीपिका की ये सांत्वना स्पीच किसी के समझ नहीं आई।


Click it and Unblock the Notifications


