550 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बनेगी दीपिका पादुकोण की रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म!

बीते दिन दीपिका पादुकोण ने अपनी दूसरी हॉलीवुड फिल्म की घोषणा की, जो कि क्रॉस-क्लचरल रोमांटिक कॉमेडी होगी। इस फिल्म की घोषणा एसटीएक्सफिल्म्स मोशन पिक्चर ग्रुप के चेयरमैन एडम फोगेलसन द्वारा भी की गई है। वहीं, अब ताजा जानकारी के अनुसार इस फिल्म का बजट 75 मिलियन डॉलर यानि की 550 करोड़ के लगभग का बताया जा रहा है।

पिंकविला के एक रिपोर्ट के मुताबिक, "फिल्म की शूटिंग न्यूयॉर्क और भारत के कुछ हिस्सों करने की प्लानिंग की जा रही है। दीपिका के साथ मेकर्स इस फिल्म में हॉलीवुड से कुछ शीर्ष अभिनेताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं।"

Deepika Padukone

फिल्म से जुड़े सूत्र के अनुसार, बाकी कलाकारों, निर्देशकों और शूटिंग की समय-सीमा का खुलासा आने वाले महीनों में किया जाएगा। हालांकि स्टूडियो ने इस क्रॉस-सांस्कृतिक कहानी के बजट का अनुमान 75 मिलियन डॉलर लगाया है। यदि सब प्लान के मुताबिक चला तो फिल्म 2022 में फ्लोर पर आ जाएगी।

दीपिका पादुकोण इस फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा वे इस फिल्म को अपने बैनर 'केए प्रोडक्शंस' के तहत को-प्रोड्यूस भी कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X