..................... Deepika Padukone Gives A Kick To Salman For Shahrukh Khan - Hindi Filmibeat

शाहरूख के लिए दीपिका ने मारी सलमान को 'किक'?

सलमान खान की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'किक' के बारे में खबर आ रही है कि दीपिका पादुकोण अब इस फिल्म में आयटम नंबर नहीं करेंगी और उनकी जगह अब प्रियंका चोपड़ा फिल्म में आयटम नंबर कर सकती है।

Pics: हैप्पी न्यू ईयर में दीपिका-शाहरूख

क्योंकि दीपिका पादुकोण अपनी आने वाली फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में व्यस्त हैं, जिनमें उनके हीरो शाहरूख खान हैं और जो डेट्स सलमान खान को अपनी फिल्म 'किक' के लिए दीपिका से चाहिए थी वो दीपिका फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के प्रमोशन को दे चुकी हैं ऐसे में उनके लिए संभव नहीं हैं कि वो 'किक' के लिए हां बोल पाये और इसलिए ही दीपिका ने फिल्म के निर्माता साजिद को मना कर दिया है।

और ना चाहते हुए भी एक बार फिर से सलमान-शाहरूख के बीच वो आ गयी हैं। सबको पता है कि सलमान-शाहरूख की दुश्मनी के बारे में, ऐसे में दीपिका का सलमान की फिल्म के लिए मना करना इस दुश्मनी को और हवा दे गया है।

अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि सलमान की दिली इच्छा थी कि वो एक बार जरूर दीपिका का आयटम नंबर अपनी फिल्म में करवाये लेकिन जब दीपिका ने किंग खान के चलते उन्हें मना किया तो उन्होंने शाहरूख को चिढ़ाने के लिए शाहरूख की बेहद करीबी प्रियंका चोपड़ा को अपनी फिल्म में ले लिया।

मालूम हो कि 'किक' में सलमान और जैकलीन लीड रोल मे हैं, फिल्म ईद पर रिलीज होगी तो वहीं फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में शाहरूख, दीपिका और अभिषेक बच्चन लीड रोल में है। यह फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी। अब देखते हैं कि मैडम पीसी फिल्म किक में आयटम का कौन सा छोंक लगाने वाली हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X