YUMMY PIC: दीपिका का पीकू केक, फैन के किया गिफ्ट
दीपिका पादुकोण अपने फैन्स के लिए कितनी स्पेशल हैं, इस बात का अंदाज़ा तो उन्हें अपने बर्थडे पर लग ही गया होगा। दरअसल दीपिका के लिए उनके फैन्स ने आज तक बहुत कुछ खास किया होगा लेकिन उनके एक फैन ने की ऐसी दीवानगी आपने नहीं देखी होगी। आपके बर्थ डे पर किसी ने सबसे खास क्या किया होगा सरप्राइज़ बर्थ डे, कोई बहुत चहेती चीज़ या कुछ और। लेकिन दीपिका के इस फैन का आइडिया बिल्कुल अलग और क्रियेटिव था।
बर्थ डे पर दीपिका को अपने देश विदेश के फैन्स से बहुत सारे संदेश मिले। लेकिन उनके एक खास फैन ने उनके लिए कुछ खास करने की सोची। इस फैन ने दीपिका के लिए उनकी आनी वाली फिल्म 'पीकू' के थीम वाला केक बनवाया। इस केक में उन्होंने अमिताभ को साइकल पर बैठे हुए और दीपिका को उनके साथ खड़े हुए दिखाया है।
ALSO READ: Best ACTRESS 2014:फैन्स को केवल लवली लगीं दीपिका पर बेस्ट एक्ट्रेस नहीं
दीपिका फिलहाल शूटिंग में व्यस्त हैं पर उन्होंने एक ट्वीट में सभी को प्यार, अपनेपन और विशेज़ के लिए धन्यवाद दिया।
गौरतलब है कि शूजित सरकार द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म 'पीकू' में अमिताभ दीपिका के पिता का किरदार अदा कर रहे हैं। फिलहाल दीपिका संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' और इम्तियाज अली की फिल्म 'तमाशा' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
ALSO READ: STORY HINT:कॉमेडी ड्रामा है अमिताभ - दीपिका - इरफान स्टारर पीकू!


Click it and Unblock the Notifications
