सुपर स्टार रजनीकांत की प्रेमिका बनेगी दीपिका पादुकोण!
बॉलीवुड के रोबोट यानी साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत के साथ हर कोई काम करना चाहता है, चाहे वो फिल्म इंडस्ट्री में बीस साल गुजार चुके कलाकार हो या वो लोग जिन्होंने कल फिल्मों में कदम रखा है। लेकिन बात तब ज्यादा खास हो जाती है जब रजनीकांत किसी नई नवेली अभिनेत्री के कोस्टार बनने की इच्छा जाहिर करें, वो भी उसे जिनके खाते में सफल फिल्में कम, फ्लाप फिल्में और बवाल ज्यादा हो।
जीं हां हम बात कर रहे है कि बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की, जिन्हें रजनी कांत के साथ फिल्म करने का ऑफर मिला है। खुद दीपिका पादुकोण को विश्वास नहीं हो रहा है कि लगातार फ्लॉप फिल्म देने के बावजूद भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक रजनी साहब कैसे उनके साथ काम करना चाहते है।
फिल्मी पंडितो के मुताबिक रजनीकांत ने अपनी आगामी आने वाली फिल्म में दीपिका को ऑफर दिया है , जो दीपिका तक पहुँच भी गया है। जिसके बाद दीपिका को पांव जमीन पर नहीं पड़ रहे हैं। लेकिन दीपिका के लिए रजनीकांत को हाँ कहना आसान नहीं है। रजनीकांत फिल्म को जल्दी से शुरू करना चाहते हैं। वे जो तारीख चाहते हैं वे दीपिका अन्य निर्माताओं को पहले से ही दे चुकी हैं।
हालाकि दीपिका की ओर से अभी कोई तक कोई जवाब नहीं आया है, हो सकता है कि दीपिका रजनी के लिए अपनी कोई साईन की फिल्म छोड़ दें।


Click it and Unblock the Notifications