बिपाशा की दुश्मन दीपिका बनीं जॉन के अकेलेपन की साथी!

दरअसल ये मामला उठा तब जब पिछले कुछ दिनों से दीपिका और जॉन लंदन में फिल्म 'देसी ब्वॉयज' की शूटिंग कर रहे थे और वहीं से इनकी दोस्ती की शुरुआत हुई। आपको बता दें कि जॉन लंबे समय से गर्लफ्रैंड रही बिपाशा बसु से अलग हो चुके हैं और इसीलिए भावनात्मक रूप से भी उन्हें दीपिका का साथ पसंद आ रहा है। वे लगभग 40 दिनों के बाद लंदन से लौटे हैं।
आपको बता दें कि पहली पर जब दीपिका और जॉन सेट पर मिले थे तो वे एक-दूसरे के बारे में ज्यादा नहीं जानते थे। लेकिन अब वे काफी करीबी मित्र बन चुके हैं। यहां तक कि अक्षय कुमार द्वारा लंदन में दी गई एक पार्टी में भी इन्हें साथ देखा गया। हालांकि दीपिका का नाम उद्योगपति विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के साथ भी जुड़ा हुआ है लेकिन दीपिका न तो इस रिश्ते को स्वीकार कर रहीं है और न ही इंकार। जबकि हाल ही में इस जोड़े को आईपीएल के एक क्रिकेट मैच के दौरान सार्वजनिक रूप से किस करते भी देखा गया था।
फिलहाल अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी लेकिन इतना तय है कि जॉन के अकेलेपन को दीपिका ने नयी रोशनी दी है, जॉन खुलकर दीपिका की तारीफ करते है, वो कहते हैं कि दीपिका जैसी ऊपर से सुदर है वैसी ही वो अंदर से भी है, खैर देखना दिलचस्प होगा कि दीपिका के लिए जॉन के ये विचार कितने हद तक सही साबित होते हैं।


Click it and Unblock the Notifications