दीपिका असिन की दोस्ती में दरार
पहले दीपिका और असिन की दोस्ती के चर्चे दोरों पर थे लेकिन अब दोनों की दोस्ती में दरार आ गई है। आप ये तो जानना ही चाहते होंगे कि आखिर ऐसी क्या बात हो गई जो दोनों की गहरी दोस्ती टूट गई। दरअसल ये सबकुछ हुआ एक फिल्म को लेकर जिसमें दीपिका और असिन दोनों काम करना चाहती थीं।
पढ़ें: गैस रिसाव से बेहोश हुई असिन
खबर है कि अनीस बाजमी की इस फिल्म में पहले सलमान के अपोजिट काम करने के लिए पहले दीपिका पादुकोण को एप्रोच किया गया था लेकिन दीपिका के पास डेट्स की कमी होने कारण ये रोल असिन की झोली में चला गया। जबकि दीपिका अनीस और सलमान के साथ काम करने को बेताब थी। हालांकि इस बारे में दीपिका और असिन ने अभी कुछ कहा नहीं है लेकिन सल्लू मियां को तो खुश होना चाहिए कि बॉलीवुड की एक्ट्रेस उनके साथ काम करने को कितनी बेताब हैं।


Click it and Unblock the Notifications