.... तो इनके लिए LUCKY हैं दीपिका.. फिल्म नहीं दी.. दिया तो आइटम नंबर!
सुशांत सिंह राजपूत- कृति सैनन स्टारर फिल्म 'राबता' में दीपिक पादुकोण आइटम नंबर पर थिरकती दिखेंगी। जी हां, फिलहाल दीपिका ने कोई बॉलीवुड फिल्म भले ही ना साइन की हो, लेकिन आइटम नंबर के ऑफर को उन्होंने मान लिया है।
सूत्रों की मानें तो फिल्म के निर्देशक दिनेश जैन दीपिका को अपना लकी मैसकॉट मानते हैं। इसीलिए वे चाहते हैं कि फिल्म में दीपिका का एक आइटम नंबर हो। बता दें, इससे पहले दिनेश दीपिका के साथ 'लव आज कल', 'कॉकटेल' और 'फाइडिंग फैनी' जैसी फिल्मों में काम किया है।
PICS: इस 'सुपरस्टार' ने सबको किया हैरान.. छोटा पैकेट, बड़ा DHAMAKA

बहरहाल, दीपिका का यह आइटम नंबर अभी से सुर्खियों में है। 'राबता' अगले साल यानि की 2017 की वैलेंटाइन वीक पर रिलीज होने वाली है। फिल्म से फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। जहां सुशांत और कृति काफी ग्लैमरस दिख रहे हैं।
वहीं, दीपिका पादुकोण की बात करें तो वे संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म 'पद्मावती' में दिख सकती हैं। फिल्म में दीपिका के साथ रणवीर सिंह दिखाई देंगे।


Click it and Unblock the Notifications