OMg! पीकू और उसके बाबा के बीच नहीं है सबकुछ नॉर्मल
[बॉलीवुड न्यूज] अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्हें इस उम्र में भी मेन लीड रोल दिया जाता है और फिल्म सफल भी हो जाती है। खैर, हाल ही में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'पीकू' इसका ताजा उदाहरण है।
लेकिन हैरानी की बात यह है कि 'पीकू' की सक्सेस पार्टी में अमिताभ बच्चन को ही नहीं बुलाया गया। बता दें, यह पार्टी दीपिका पादुकोण ने दी थी। फिल्म में जहां दोनों को पिता- बेटी का बेहतरीन रिश्ता बांटते देखा गया था, वहीं रियल लाइफ में कुछ और ही नजर आ रहा है।
एक इंटरव्यू के दौरान जब अमिताभ बच्चन से पूछा गया कि वे पीकू की पार्टी में शरीक क्यों नहीं हुए थे, तो बिग बी ने सपाट शब्दों में कह दिया कि उन्हें इंविटेशन ही नहीं दिया गया था।
5 कारण: भूल होगी 'पीकू' न देखना
वहीं, जब उनसे यह पूछा गया कि क्या वे पर्सनल तौर पर अब पीकू की सक्सेस पार्टी देंगे तो अमिताभ ने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि, मैं पर्सनल तौर फिल्मों की सफलता के लिए कभी पार्टी नहीं देता। होली, दिवाली या अन्य त्यौहार पर मैं पार्टी देता हूं क्योंकि वे हमेशा के लिए हैं, फिल्मों की सफलता हमेशा के लिए नहीं होती।
बहरहाल, हमें आश्चर्य है कि दीपिका ने बिग बी को इंवाइट क्यों नहीं किया। खैर..देखते हैं अब दीपिका इस पर क्या बयान देती हैं।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications



