हैप्पी न्यू ईयर पर धोनी का धमाका, दीपिका क्यों हैं शांत!
क्रिकेट की दुनिया के जाने माने खिलाड़ी एमएस धोनी द्वारा टेस्ट मैच से सन्यास लेने की खबर से पूरा खेल जगत व बॉलीवुड आश्चर्यचकित है। कुछ सेलिब्रिटीज ने मीडिया के सामने जाकर धोनी के इस फैसले का समर्थन किया व उनके फैसले की इज्जत की तो वहीं कुछ बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर जाकर लिखा कि धोनी का ये फैसला बेहद मुश्किल था लेकिन उनके इस फैसले का वो दिल से समर्थन करते हैं।
लेकिन इसी बीच एक बात समझ नहीं आई कि दीपिका पादुकोण जो कि काफी समय से धोने के साथ अफेयर के चलते चर्चा में रहीं, जिनके चलते धोनी ने अपने लंबे बाल तक कटा लिये उन्होंने धोनी के इतने बड़े फैसले पर कोई रिएक्शन नहीं दिया। यहां तक कि ट्विटर पर भी दीपिका द्वारा इस बात पर कोई स्टेटमेंट नहीं आया।
हालांकि लोग उम्मीद कर रहे थे कि धोनी द्वारा इतना बड़ा फैसला लिये जाने पर दीपिका पादुकोण जरुर कुछ कहेंगी, लेकिन दीपिका की ये चुप्पी किसी और ही तरफ इशारा कर रही है। यूं लग रहा है कि शायद दीपिका के दिल से धोनी का प्यार कम हो गया है। या तो उन्हें अब इन बातों से कुछ फर्क नहीं पड़ता।
खैर एक बात ये भी हो सकती है कि दीपिका ने अपनी निजी जिदंगी को पब्लिकली ना लाने के चक्कर में पर्सनली धोनी से बात कर ली हो और इसलिए उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिये धोनी के इस फैसले को लेकर कोई स्टेटेमेंट ना दिया हो।


Click it and Unblock the Notifications
