दीपिका पादुकोण ने बदला अपना लुक, देखकर फैंस के साथ पति रणवीर सिंह भी हुए बेकाबू

Deepika Padukone

Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया कुछ बेहद ही प्यारी प्यारी अपनी वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं, फैंस इन पर जमकर प्यार भी लुटाते हैं। ऐसे ही हाल ही में दीपिका पादुकोण कुछ बहुत ही शानदार सी अपनी फोटोज शेयर की है, जिसको देखकर फैंस के साथ अभिनेत्री के पति भी रणवीर सिंह भी अपना दिल हार चुके हैं।

दरअसल दीपिका ने रविवार को अपनी दो फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों में उन्होंने पिंक ड्रेस पहनी हैं, जिसमें वह बार्बी की तरह दिख रही है। यह एक शू ब्रांड के प्रमोशन के लिए है।

इस बीच, दीपिका पादुकोण के पति और अभिनेता रणवीर सिंह ने भी फोटो पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक दिलचस्प इमोजी शेयर की है। तस्वीरों में दीपिका पिंक टॉप के साथ मैचिंग शॉर्ट्स पहन रखी है।

उन्होंने काली टोपी, सफेद स्नीकर्स और मोजे के साथ अपने एथलिट लुक में चार चांद लगा दिए है। उनके बाल खुले हुए है। उन्होंने स्मोकी आई मेकअप कर रखा है। वह काफी ग्लैमरस लुक में है।

फोटो शेयर करते हुए दीपिका पादुकोण ने कैप्शन भी लिखा है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रणवीर सिंह ने चेहरे पर लाल कलर की हॉट इमोजी शेयर की है। इस बीच, एक फैन ने लिखा, "वह एक बार्बी है!" एक ने लिखा है, "बार्बीकोर।" एक फैन ने उन्हें 'इंडियन बार्बी' भी कहा है।

गौरतलब है कि, बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने छह साल तक डेट करने के बाद नवंबर 2018 में शादी की है। उन्होंने फाइंडिंग फैनी, राम-लीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत और 83 जैसी कई फिल्मों में एक साथ काम किया है।

हाल ही में, उनके रुमर्ड तलाक की खबरें भी इंटरनेट पर वायरल हो रही थीं। आग में घी डालने वाली बात यह थी कि दीपिका पादुकोण ने इस महीने रणवीर सिंह के जन्मदिन पर उनको बधाई नहीं दी थी। हालांकि, बाद में रणवीर सिंह ने एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की थी।

तस्वीरें काफी रोमाटिंक थी, इसको देखकर अफवाहों पर रोक लग थी। बता दे इन दिनों अपनी फिल्म फाइटर और प्रोजेक्ट के को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इसी के साथ दीपिका शाहरुख की फिल्म जवान में नजर आएंगी, जिसको लेकर फैंस के बीच अभिनेत्री का एक अलग क्रेज बना हुआ है।

Read more about: deepika padukone ranveer singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X