Pics दीपिका ने दी पीकू की सक्सेस या बॉम्बे वेलवेट के फ्लॉप होने की पार्टी!
दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और इरफान खान की फिल्म पीकू को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिल रही है। फिल्म ने अभी तक 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और वहीं पिछले शुक्रवार रिलीज हुई रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, करन जौहर की फिल्म बॉम्बे वेलवेट को बॉक्स ऑफिस पर सफलता भी नहीं मिली और ना ही लोगों से तारीफें।
अब दीपिका पादुकोण ने इस सोमवार को ही अपनी फिल्म पीकू की सक्सेस पार्टी रखी जिसमें उनके करीबी दोस्त रणवीर सिंह, शाहरुख खान, कंगना रनौत आदि मौजूद थे। अब लोगों ने इससे कयास लगाए कि दीपिका ने पीकू की सफलता नहीं बल्कि बॉम्बे वेलवेट के फ्लॉप होने पर ये पार्टी रखी थी।
जाहिर है कि पीकू हिट है ये तो दीपिका को फर्स्ट वीकेंड के बाद ही पता चल गया था तो पीकू की सफलता तो पिछले हफ्ते ही मनाई जा सकती थी। वहीं पीकू की सक्सेस पार्टी पिछले हफ्ते शुक्रवार यानी 15 मई को ही हो चुकी थी। इसके बाद भी दीपिका ने पीकू की सक्सेस पार्टी रखी वो भी सोमवार को। अब इसके पीछे आप क्या वजह बताएंगे।
खैर आइये एक नज़र डालते हैं दीपिका की इस पार्टी पर।


Click it and Unblock the Notifications