काम से ब्रेक लेंगी दीपिका पादूकोण
दीपिका पादूकोण दूसरी अभिनेत्रियों के मामले में फिल्मों को लेकर लालची नही है। वे काफी सोच समझकर फिल्में साइन करती है। वे चाहती है कि लम्बी रेस का घोड़ा साबित हो।
दीपिका ने अभी अपना सारा शुटिंग शिड्यूल खत्म किया है। जिसमें फिल्मों की शुटिंग से लेकर एड फिल्में तक शामिल है। अब वे चाहती है कि काम से कुछ दिनों का ब्रेक लिया जाए।
दीपिका के करीबी दोस्तो के अनुसार, '' दीपिका की फरहान अख्तर के साथ बनने वाली हॉरर फिल्म कार्तिक कालिंग कार्तिक की शुटिंग 4 अप्रैल से शुरू होगी। हाल में उन्होंने सैफ अली खान के साथ फिल्म लब आज कल की शुटिंग पूरी की। वे चाहती है कि हर फिल्म को पर्याप्त समय दिया जाए ताकि खुद के लिए भी समय मिल सके। ''


Click it and Unblock the Notifications