..................... बैडमिंटन की बजाय अभिनय पसंद है दीपिका को, Deepika is more interested in acting rather than badminton - Hindi Filmibeat

बैडमिंटन की बजाय अभिनय पसंद है दीपिका को

By Super

फराह खान की फिल्म ओम शांति ओम से बालीवुड में कदम रख रही दीपिका पादुकोन दरअसल पूर्व बैडमिंटन खिलाडी प्रकाश पादुकोन की पुत्री है लेकिन इसके बावजूद भी उसने बैडमिंटन को अपना कैरियर बनाने की बजाय फिल्मॉं में किस्मत आजमाना ज्यादा पसंद किया.

दीपिका ने कहा कि उसे अपने पिता की तरह बैडमिंटन खेलना बहुत अच्छा लगता है और वह स्कूल के दिनों में राष्ट्रीय स्तर पर खेली भी है लेकिन वह इसे सिर्फ अपने शौकवश ही खेलती है. बैडमिंटन को उसने अपना कैरियर बनाने का विचार कभी किया ही नहीं, इसके बजाय वह बचपन से ही अभिनय व माडलिंग को लेकर गंभीर रही है.

उसने कहा कि फराह खान ने उसे अपनी फिल्म ओम शांति ओम के लिए अनुबंधित किया और शाहरुख खान से भी मुलाकात करवाई.

दीपिका ने ओम शांति ओम के बारे में बताया कि फिल्म में वह सन 70 के दशक की अभिनेत्री शांतिप्रिया की भूमिका कर रही है. इसके लिए उन्हें 70 के दशक के फैशनेबल कपडे पहनाये गये. जिन्हें डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने तैयार किये और भारत व डोरिस ने उनका मेकअप किया.

दीपिका ने बताया कि शाहरुख खान के साथ काम करने अनुभव बहुत अच्छा रहा है. वे उनके साथ कठिन से कठिन सीन को सरलता से कर लेती थी. रणवीर कपूर और निहार पंडया से अपने रोमांस का उन्होंने खंडन करते कहा कि इस समय उनका किसी से प्यार व्यार का चक्कर नहीं चल रहा है और वे अकेली हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X