Ouch..रणवीर-दीपिका की तस्वीर के साथ इतना बड़ा मजाक..लेकिन क्यों!
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की एक दूसरे को गले लगाते हुए तस्वीर काफी वायरल हो रही है लेकिन ये Fake तस्वीर है।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के जाने माने कपल हैं जिन्हें पब्लिक साथ में देखना पसंद करती है। दोनों की कोई भी खबर या तस्वीर हो लोगों को जरूर पसंद आती है। हाल में ऐसी ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर काफी वायरल हो गई जिसमें दोनों एक दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं।
[कैसा होगा रणवीर सिंह का पद्मावती में लुक..देख लीजिए खुद आप..Real of Fake!]
तस्वीर सोशल मीडिया पर झट से वायरल होने लगी। किसी को विश्वास नहीं हो रहा था कि दोनों पब्लिकली इस तरह से नजर आए। आखिर पिछले काफी समय से आए भी तो नहीं है ।जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया था कि संजय लीला भंसाली ने दोनों को कम पब्लिक अपीयरेंस साथ में देने कहा है।

लेकिन इसके पहले कि आप इस तस्वीर को देखकर खुश हो जाएं हम बता दें कि ये असल में रणवीर दीपिका की तस्वीर नहीं है बल्कि किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल की है। दोनों भले करण जौहर की पार्टी में साथ में नजर आए थे लेकिन दोनों की ये तस्वीर फोटोशॉप की हुई हैं।
दीपिका पादुकोण असल में अपने काफी अच्छे दोस्त और पत्रकार जितेश पिल्लई को देखकर काफी खुश हुई थीं और उनके गले लगी थीं लेकिन किसी ने उस तस्वीर के साथ ऐसा मजाक कर डाला।


Click it and Unblock the Notifications
