..................... Deepika padukone and Mahira Khan praised Shahrukh Khan's look - Hindi Filmibeat

Shahrukh Khan: एक्टर के नए लुक पर फिदा हुई एक्ट्रेस, दीपिका और माहिरा खान ने की तारीफ

Shahrukh Khan

Shahrukh Khan: बॉलीवुड के बादशाह किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान हमेशा ही अपने नए नए अंदाज से फैंस को दीवाना बनाते रहते हैं। हाल ही में देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पार्टी में शाहरुख खान पहुंचे, इस पार्टी मे से शाहरुख के लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुई तो फैंस के साथ साथ कई सारी एक्ट्रेस ने भी इन तस्वीरों पर कमेंट करके एक्टर की तारीफ की। जाहिर है कि शाहरुख की अंदाओं पर फैंस के साथ साथ सेलेब्स भी हमेशा ही फिदा होते रहते हैं।

दरअसल बात ऐसी है कि, बीती रात नीता मुकेश अंबानी के सांस्कृतिक केंद्र उद्घाटन में सितारों की शाम सजी रही। इस समारोह में मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। इनमें शाहरुख खान भी शामिल रहे।

दरअसल, शालीना ने शाहरुख खान की एक तस्वीर साझा की, जिसमें बॉलीवुड के किंग ऑल ब्लैक अटायर में बेहद हैंडसम नजर आए। जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शालीना ने साझा कीं उन पर दीपिका का कमेंट जबरदस्त लाइमलाइट बटोर रहा है।

शालीना ने एसआरके की तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में 'डेड' लिखकर लव आई वाले इमोजी बनाए। वहीं, एक्टर की स्मार्टनेस देख दीपिका पादुकोण ने शालीना के कमेंट से जोड़ते हुए लिखा, 'मैं भी।' दीपिका का यह रिएक्शन फैंस का ध्यान बखूबी खींच रहा है।

शाहरुख की तस्वीरों को पूजा ददलानी ने भी साझा किया है सोशल मीडिया पर तो इस पर एसआऱके की को स्टार रह चुकी एक्ट्रेस माहिरा खान ने कमेंट में लिखा, यह कैसा बिहेवियर है पूजा। दूसरे कमेंट में ऑस्कर विनर गुनीत मोंगा ने लिखा, हे भगवान।

गौरतलब हो कि शाहरुख खान हमेशा ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड सेट कर देते हैं जैसे ही उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो, शाहरुख जल्द ही जवान, डंकी के अलावा कई सारी फिल्मों में नजर आएंगे।

Read more about: shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X