कृष 4 की ब्लॉकबस्टर कास्ट - सुपरहीरो ऋतिक रोशन और सुपरगर्ल दीपिका पादुकोण
काफी समय से पूरी कायनात केवल दो लोगों को मिलाने में लगी हुई है - ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण। फैन्स इन दो सुपरस्टार्स को एक साथ देखने के लिए तरस गए हैं लेकिन अब उनकी मुराद पूरी हो चुकी है क्योंकि दीपिका पादुकोण कृष सीरीज़ की अगली हीरोइन हैं।
अगर खबरों की मानें तो पापा रोशन और ऋतिक रोशन दोनों ही कृष सीरीज़ की अगली फिल्म कृष 4 में दीपिका पादुकोण को कास्ट करने के पक्ष में हैं।

लेकिन अगर फिल्म में दीपिका पादुकोण हैं तो उस मुताबिक रोल भी होना चाहिए। ऐसे में उनके लिए एक दमदार सुपरगर्ल का किरदार लिखा जा रहा है जो कृष की सुपरपावर को पूरी तरह टक्कर दे सके।
इससे पहले कृष सीरीज़ में प्रीती ज़िंटा, प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत दिखाई दे चुकी हैं। ऐसे में दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म की स्टारडम को चार चांद लग जाएंगे। वहीं दीपिका पादुकोण को काफी समय बाद किसी ग्लैमरस रोल में देखा जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications
