सिद्धार्थ के नाम पर भड़कीं दीपिका

कुछ ही महीने पहले दीपिका और रणबीर की हाई प्रोफाईल जोड़ी का ब्रेक अप हुआ था। रणबीर से पहले दीपिका का नाम क्रिकेट के सितारे महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह के साथ भी जुड़ चुका है। हाल- फिलहाल आई फिल्म 'कार्तिक कॉलिंग कार्तिक' को भले ही दर्शकों ने नकार दिया हो लेकिन फिल्म की रोमांटिक जोड़ी फरहान अख्तर और दीपिका पादुकोण की नजदीकियों ने फिल्म को खूब पब्लिसिटी दिलाई।
देखें विडियो: राखी सावंत का नया ड्रामा
अब ताजा मामला सिद्धार्थ माल्या के साथ दीपिका के अफेयर की खबर का है। जिसे सुनकर दीपिका भ़ड़क उठती हैं। दीपिका का कहना है कि अब मैं बैंगलौर की टीम का प्रचार कर रही हूं तो जाहिर सी बात है कि सिद्धार्थ से बात भी करूंगी, मिलूंगी भी औऱ फोटो भी खिचवाऊंगी। दीपिका का कहना है कि सिद्धार्थ से उनके अफेयर की खबरें झूठी हैं।
उल्लेखनीय है कि दीपिका बंगलौर की आईपीएल टीम 'रॉयल चैलेंजर्स' की ब्रांड एंबेस्डर हैं और ये तो सभी जानते हैं कि 'रॉयल चैलेंजर्स' के मालिक लिकर किंग विजय माल्या हैं। अब दीपिका और सिद्धार्थ मैच के साथ भी और मैच के बाद भी एक दूसरे के साथ पार्टी करते देखे जाएंगे तो खबरें तो उड़ेंगी ही इसमें हम तो अपनी तरफ से कुछ कह नहीं रहे।


Click it and Unblock the Notifications