..................... दीपिका चली निहार की राह, Deepika is again going around with Nihar - Hindi Filmibeat

दीपिका चली निहार की राह

By Staff

बॉलीवुड में रिश्ते टूटना और जुडना कोई बडी बात नहीं है यह बात दीपिका भली भांति समझ गई हैं. “ओम शांती ओम" की सफलता ने रातों रात दीपिका को जहां सिने जगत का चमकता सितारा बना दिया वहीं उनके कई चाहने वाले भी पैदा हो गए.

इन चाहने वालों में दर्शकों के साथ उनके पूर्व प्रेमी निहार पंड्या, रणबीर कपूर, के अलावा क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी और युवराज सिंह का नाम भी शामिल हो गया है. मगर महत्वपूर्ण बात यह है कि दीपिका किसे अपना दिल देती हैं. मज़े की बात यह है कि जहां दीपिका के चाहने वालों की लिस्ट इतनी लंबी है वहीं यह बात आग की तरह फैली हुई है कि दीपिका एक बार फिर अपने पूर्व प्रेमी निहार पंड्या की तरफ लौट रही हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दीपिका को शनिवार की रात एक प्राइवेट पार्टी में साथ साथ देखा गया. यही नहीं रविवार की रात मुंबई के उपनगर के एक बडे हॉटेल में आयोजित हीरा व्यापारी अर्नव मेहता की शादी में, साडी में लिपटी हुई दीपिका को निहार के पूरे परिवार के साथ देखा गया. जिन्होंने यह सब देखा उन्होंने ही इस बात की पुष्टि करते हुए यह भी बताया कि दीपिका की पहली फिल्म “ओम शांती ओम" के फैशन शो में निहार, दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोणे के साथ वहां मौजूद थे.

निहार और दीपिका की मुलाकात अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल में हुई थी. यही नहीं दोनों की दोस्ती इस कदर बढी कि दीपिका, निहार के साथ उनके ही घर में रहने लगी. दीपिका, निहार के साथ करीब तीन साल रहीं. जब रणबीर के साथ दीपिका का प्यार परवान चढा तब दीपिका ने निहार के साथ रहना छोड दिया.

फिल्मी अंदाज़ में इस कहानी को देखा जाए तो उनकी कहानी काफी दिलचस्प लगती है. है ना. अब दीपिका जब अपने पूराने प्रेमी के पास लौट रही है तो ऐसे में रणबीर अपने पूराने दिनों को याद करते हुए अपने दादा जी का यह गाना गा सकते है “जाने कहां गए वो दिन".

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X