दीपिका के निशाने पर सलमान
दीपिका पादुकोण ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम से की थी। लेकिन शाहरूख के कट्टर प्रतिद्वंद्वी सलमान खान के साथ अभी तक काम नहीं किया था अब सुनने में आ रहा है कि सलमान के साथ काम करने को बेताब है।
लव आज कल की सफलता से उत्साहित दीपिका ने कहा है कि वह बॉलीवुड के नामी सितारे अक्षय कुमार, शाहरुख और सैफ अली खान के साथ काम कर चुकी है अब सलमान की बारी है।
दिलचस्प बात है कि कैटरीना और रनबीर कपूर की नजदीकी होने के बावजूद दीपिका सलमान की तारीफ कर रहीं है। उन्हें लगता है कि सलमान एक बहुत ईमानदार व्यक्ति हैं जो अपनी भावनाओं के लेकर ईमानदारी बरतते है।
अब दीपिका को एक नई फिल्म का इंतजार है जिसमें सलमान के साथ काम करने का मौका मिले। क्या सलमान तैयार है?


Click it and Unblock the Notifications