रणवीर ले गए दीपिका को अपने घर

By Staff

Ranbir and Deepika
जबसे दीपिका पादुकोण ने रणवीर कपूर के प्रति अपने इश्क का खुलेआम इजहार कर दिया है, यह लगभग तय हो गया कि अब दीपिका ही रणवीर का भविष्य हैं. रिश्तों में और मजबूती लाने के लिए पिछले दिनों रणवीर दीपिका को अपने घर लेकर गए और अपने पिता ऋषि कपूर, मां नीतू सिंह और बहन ऋद्धिमा से मुलाकात कराई. बहरहाल रणवीर के परिवार से हुई इस मुलाकात के बाद दीपिका रणवीर पर और भी ज्यादा फिदा हो गई हैं.

दीपिका के मुताबिक उनके मन में कपूर फैमिली के प्रति बचपन से ही जबरदस्त क्रेज था और वह ऋषि अंकल की डाई हार्ड फैन थी. उसने खास तौर पर उनकी कर्ज और कभी-कभी को कई बार देखा है. दीपिका का कहना है कि कपूर खानदान का अपने बच्चों के पालन-पोषण का अलग ही तरीका है. दीपिका ने कहाः वे अपने बच्चों को किसी आम बच्चे की तरह परवरिश देते हैं न कि किसी सेलिब्रिटी की तरह... इसने बड़े परिवार से वास्ता रखने के बावजूद वे बहुत डाउन-टु-अर्थ हैं.

बहरहाल, रणवीर की फैमिली दीपिका को बहुत पसंद आई. वह तो यहां तक कहने लगी हैं कि उनके और रणवीर की परवरिश और उन दोनों के घर के माहौल में काफी साम्यता है. कुल मिलाकर माहौल बहुत अच्छा-अच्छा सा है और कुछ लोग तो यह भी इंतजार करने लगे हैं कि शादी का बैंड कब बजेगा.

हालांकि कुछ दिलजले यह कहते फिर रहे हैं कि उन्हें इस बात का इंतजार है कि रणवीर का बैड कब बजेगा...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X