दीपिका की रियल लाइफ लव स्टोरी पर्दे पर दिखेगी

कभी दीपिका का रिश्ता निहार पांड्या नाम के एक शख्स के साथ था उसके बाद उनकी लाइफ में फिर रणबीर कपूर आए। इस तरह से दीपिका का रिश्ता बनता बिगड़ता रहा। यह फिल्म दीपिका के एक्स ब्वॉयफ्रेंड निहार पांड्या की यह डेब्यू फिल्म होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत चड्ढा होंगे। दीपिका की लव स्टोरी के बनते बिगड़ते रिश्तों की यह कहानी अभी लिखी जा रही हा।
डायरेक्टर प्रशांत न का कहना है कि 'निहार मेरे छोटे भाई की तरह हैं। कभी मेरे रिश्ते भी दीपिका के साथ काफी अच्छे थे। बॉलीवुड में हर कोई जानता हैं कि रणबीर की खातिर दीपिका ने निहार को छोड़ दिया था।' वैसे इस फिल्म को लेकर दीपिका बहुत खफा है।
हम आपको आपको बता दें कि निहार और दीपिका के रिश्ते की शुरूआत 2005 में एक एक्टिंग इंस्टीट्यूट से हुई थी। दीपिका काफी टाइम तक निहार के पैरंट्स के साथ उनके घर में भी रहीं थी। लेकिन उसके बाद भी उन्होंने अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया था।


Click it and Unblock the Notifications