रणबीर से बात नहीं कर रही दीपिका
दीपिका पादुकोण आजकल अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर से बात नहीं कर रही हैं। अरे नहीं-नहीं उनका ब्रेक-अप नहीं हुआ और न ही उनके बीच लड़ाई ही हुई है।
दरअसल दीपिका का मोबाईल फोन खो गया है इसलिए वह रणबीर सहित अपने माता-पिता और दोस्तों को भी फोन नहीं कर पा रही हैं। दीपिका आजकल लंदन में अपनी फिल्म 'लव आज-कल' की शूटिंग कर रही हैं। वहीं सेट पर उनका मोबाईल खो गया और वह अब किसी से संपर्क नहीं कर पा रही।
आप सोच रहे होंगे कि क्या दीपिका दूसरा मोबाईल नहीं खरीद सकतीं? तो बात यह है कि मोबाइल तो नया खरीदा जा सकता है लेकिन उसमें संचित किए गए फोन नंबर कहां से मिल सकते हैं।
दीपिका पादुकोण बॉयफ्रेंड ब्रेकअप मोबाईल फोन रणबीर कपूर bollywood contact deepika padukone ranbir kapoor


Click it and Unblock the Notifications