Ooo: TIGER सलमान से भिड़ना है तो ऐसे ही भिड़ना पड़ेगा....एकदम कायदे से!
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती, 1 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है। वहीं सलमान खान - कैटरीना कैफ स्टारर अली अब्बास ज़फर की फिल्म टाईगर ज़िंदा है, 21 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है।
यानि कि दिसंबर में ये दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर घमासान मचाएंगी। तैयारी के हिसाब से ये भी तय है कि रिलीज़ के 20 दिन बाद भी दीपिका पादुकोण का जौहर, सलमान खान पर थोड़ा भारी पड़ सकता है।

Recommended Video

अब ये तो दिख ही रहा है कि पद्मावती के लिए सबसे ज़्यादा महत्त्व दीपिका पादुकोण को ही मिल रहा है। चाहे फिल्म के प्रमोशन हो या फिर पोस्टर, दीपिका हर जगह छाई है। इसका कारण सिर्फ इतना ही नहीं है कि दीपिका फिल्म की लीड हैं।
कारण हैं सलमान खान। जी हां, दरअसल, दीपिका पादुकोण को दिसंबर बॉक्स ऑफिस के लिए फिल्म रिलीज़ के 20 दिन में सलमान से भिड़ना होगा। लेकिन सलमान का असर, अभी से दिखने लगा है।
ऐसे में सलमान के सामने एक स्ट्रॉन्ग चेहरा रखने की ज़रूरत थी जो फिलहाल ना शाहिद कपूर हैं और ना ही रणवीर सिंह। बस इसलिए पद्मावती की सारी प्रमोशन टेकनीक दीपिका पर आकर रूक गई है जो काम भी कर रही है।
पद्मावती काफी महंगी फिल्म है और उम्मीद है कि ये बॉलीवुड की बाहुबली साबित हो और अच्छे से अच्छा बिज़नेस करे। वैसे भी दीपिका का ये पोस्टर देखकर अब हमसे तो फिल्म का इंतज़ार नहीं हो रहा।
बहरहाल, आपको याद दिलाते हैं बॉलीवुड की कुछ राजकुमारियां और महारानियां -


Click it and Unblock the Notifications

