दीपिका को मिले 6 करोड़, करीना हैरान-परेशान
भले ही फिल्मों में करीना का दबदबा चलता हो लेकिन विज्ञापनों के दौर में दीपिका पादुकोण करीना से आगे हैं। दीपिका पादुकोण इन दिनों गार्नियर ब्यूटी प्रोडक्ट का विज्ञापन कर रही है जिसके लिए कंपनी ने उन्हें 6 करोड़ रूपये दिये हैं। जिसके बाद दीपिका पादुकोण विज्ञापन जगत में सबसे ज्यादा पैसे लेने वाली बॉलीवुड अभिेनेत्री बन गयी हैं और करीना को पीछे कर दिया।
अब इसे महज इत्तफाक कहे या कुछ और कि दीपिका पादुकोण को पिछले दिनों से कुछ ऐसी चीजें मिल रही है जो कि पहले करीना कपूर को मिलने वाली थीं लेकिन बाद में दीपिका को मिल गयीं जैसे कि संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला'। जिसे किन्हीं खास कारणों की वजह से करीना ने छोड़ दिया और वो दीपिका की झोली में आकर गिर गयी। कुछ इसी तरह गार्नियर विज्ञापन के साथ हुआ जिसे कि करीना को मिलने वाला था लेकिन 6 करोड़ की रकम के साथ पहुंच गया दीपिका के पास। यही नहीं दीपिका पादुकोण इन दिनों करीना के मियां सैफ अली खान के साथ रेस2 में व्यस्त हैं।
इसलिए जाने-अंजाने दीपिका, करीना को ही टक्कर दे रही हैं। इससे पहले करीना ने एक टीवी चैनल पर कहा था कि मैं अपनी तुलना दीपिका की जगह प्रियंका से करवाना पसंद करूंगी क्योंकि मेरी नजर में प्रियंका, दीपिका से अच्छी अभिनेत्री हैं।खैर दीपिका की कामयाबी पर क्या कहना चाहेंगी करीना कपूर खान। आखिर कुछ तो बात होगी ही दीपिका पादुकोण में वरना यूं ही कोई किसी को 6 करोड़ रूपये नहीं दे देता। वैसे इस खबर से करीना कहीं ना कहीं परेशान जरूर होंगी क्योंकि जिन्हे वो अपने से अच्छा नहीं मानती थीं वो ही उन्हें टक्कर दे रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
