दीपिका ने कर ली है शादी की तैयारी

दीपिका लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक में तीसरे दिन सोमवार रात वेंडिल रॉडरिक्स के शो की शोस्टॉपर बनी थीं। उन्हें वेंडिल के डिजाइन बहुत ज्यादा पसंद आए। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी डिसाइड कर लिया कि वो उनसे अपनी शादी की भी ड्रेस डिजाइन करवाएंगी।
दीपिका कहती है कि अगर मैं ईसाई धर्म के अनुसार विवाह करती हूं तो मैं निश्चित रूप से वेंडिल की ही डिजाइन की हुई ड्रेस पहनूंगी। उनके डिजाइन एक बार में ही किसी को भी पसंद आ जाएंगे। दीपिका फिएमा डी विल्स की ब्रांड एम्बेस्डर हैं। वह इस मौके पर सफेद रंग का एक गाउन पहनकर रैम्प पर उतरीं थीं।


Click it and Unblock the Notifications