दीपिका को लग रहा कैटरीना से डर
बॉलिवुड की हॉट गर्ल कैटरीना कैफ ने आजकल अपनी सह अभिनेत्रियों की नींद उड़ा दी है। जी हां बिपाशा के बाद अब दीपिका पादुकोण कैटरीना से काफी परेशान है तभी तो वह हर वक्त रणबीर पर नजर रख रही हैं। दरअसल दीपिका अपने प्रेमी रणबीर कपूर को लेकर कुछ ज्यादा ही असुरक्षित महसूस कर रही हैं। रणबीर और कैटरीना फिल्म 'राजनीति" में एक साथ काम कर रहे हैं।
रणबीर जब कैटरीना के साथ होते हैं तो दीपिका काफी परेशान हो जाती हैं और किसी न किसी बहाने उससे मिलने पहुंच जाती हैं। पिछले दिनों दीपिका फिल्म 'राजनीति" के सेट पर रणबीर से मिलने बिना बताए ही पहुंच गई।
इससे पहले दीपिका ऊटी भी पहुंची थी जहां रणबीर कैटरीना के साथ फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी" की शूटिंग कर रहे थे। लगता है बेचारी दीपिका को कैटरीना से डर लगने लगा है।
कैटरीना कैफ दीपिका पादुकोण बॉलिवुड रणबीर कपूर bollywood deepika padukone hindi movie katrina kaif rajneeti ranbir kapoor


Click it and Unblock the Notifications