दीपिका बनी चीनी लड़की!

इस फिल्म में वे अक्षय कुमार के साथ है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म अक्षय के जीवन पर आधारित है। वही दीपिका फिल्म ओम शांति ओम के बाद दोबारा दोहरी भूमिका में नजर आएंगी।
उनकी दोहरी भूमिका में एक भारतीय और दूसरी चीनी लड़की है। भारतीय लड़की से चीनी लड़की में तब्दील करना बहुत मुश्किल था। क्योंकि दीपिका की बहुत बड़ी-बड़ी खुबसूरत आंखे है।
निर्देशक निखिल आडवानी ने रूप सज्जा कलाकार को खास हिदायत दी कि दीपिका की आंखे चीनी लड़की तरह दिखाई देनी चाहिए। जिसके लिए दीपिका की आंखो पर टेप लगाकर उन्हे चौड़ी बनाई गई।
पर यह करना काफी खतरनाक था यहां तक कि आंखो को नुकसान पहुंच सकता था। तब रूप सज्जाकार मल्लिका ने एक युक्ति सुझाई कि उनकी आखो को चौड़ा दिखाने के लिए लाइनर का प्रयोग किया जा सकता है।
तो दीपिका ने फिल्म के लिए काफी मेहनत की है।


Click it and Unblock the Notifications