सिद्धार्थ है दीपिका का लव आजकल..

दोनों जगह- जगह साथ देखे जा रहे हैं। फिलहाल खबर ये है कि सिद्धार्थ को लगता है कि दीपिका आईपीएल-3 में उतरी उनकी टीम बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स के लकी साबित हुई हैं। रॉयल चैलेंजर्स ने पंजाब किंग्स इलेवन को बुरी तरह से हराया। टीम के जीतते ही सिद्घार्थ माल्या मैदान में जाकर नाचने लगे और वहीं से उन्होंने दीपिका को कहा, 'दीपिका, तुम हमारी टीम के लिए लकी हो। आज रात मैं तुम्हें बड़ा सा गिफ्ट दूंगा।' वहां मौजूद सूत्रों के मुताबिक सिद्घार्थ का रिएक्शन बहुत ही इमोशनल था और दीपिका को भी सिद्घार्थ का यह निराला अंदाज अच्छा लगा।
दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स के पहले मैच के दौरान कटरीना कैफ मौजूद थीं और टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से बुरी तरह हार गई थी। इस तरह मैच में मौजूद होना दीपिका के लिए दोहरी जीत रही। वैसे माल्या परिवार से दीपिका की काफी पुरानी जान-पहचान है। वो न सिर्फ किंगफिशर के बिकिनी कैलंडर में नजर आ चुकी हैं, बल्कि किंगफिशर एयरलाइंस की ब्रैंड एम्बेसेडर भी हैं। इसके अलावा दीपिका, कटरीना के साथ माल्या की आईपीएल टीम बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स की ब्रैंड एम्बेसेडर भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications