'ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंग'
बॉलिवुड में जहां अभिनेत्रियां एक दूसरे को बर्दाश्त नहीं कर पातीं वहीं दो अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जो एक-दूसरे के बिना रह नहीं पातीं और पूरे दिन एक-दूसरे को एसएमएस भेजती रहती हैं।
सिनेमा जगत की यह दो 'हॉट" अभिनेत्रियां हैं दीपिका पादुकोण और आसिन। इन दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया लेकिन फिर भी इतनी अच्छी दोस्त हैं। आखिर ये दोनों कब और कैसे बन गईं यह तो किसी को पता नहीं लेकिन माना जाता है कि दोनों का दक्षिण भारत से होना एक कारण हो सकता है।
वैसे इसकी एक और वजह दोनों के पिता भी हैं क्योंकि दोनों ही अपने पिता का बहुत सम्मान करती हैं और यही आदत शायद दोनों को एक-दूसरे के करीब लाई हो। फिलहाल असिन अपनी फिल्म 'लंडन ड्रीम्स" और दीपिका 'कार्तिक कॉलिंग कार्तिक" में व्यस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications