खुद को लेडी अक्षय कहा दीपिका ने

अभी तक हीरोइने केवल प्रेमिका की भुमिका ही निभाती रही है। एक्शन दश्य करने का मौका कम ही मिलता है।
इस फिल्म में दीपिका को एक अलग तरह का रोल मिला है। उन्हें चाइनीज दिखाने के लिए लुक पर काफी ध्यान दिया गया है। फिल्म में उनकी दोहरी भूमिका है।
दीपिका ने इस फिल्म के बारे में बताया'' फिल्म साइन करने से पहले मुझे बताया गया था कि काफी खतरनाक दृश्य देने है, मैं बिल्कुल तैयार थी।
इस तरह के दृश्य में अक्षय ने मेरी काफी मदद की और काफी सारे ट्रिक बताए। उन्होंने कहा कि स्टंट करते हुए आनन्द लेना चाहिए। ''
खैर दर्शक उन्हें लेडी अक्षय के रूप में स्वीकार करते है या नही यह तो वक्त ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications