..................... दीपल शॉ बनी काम वाली बाई, Deepal Shaw becomes MAID - Hindi Filmibeat

दीपल शॉ बनी काम वाली बाई

By Staff

फिल्म “कलयुग" में अनिता के किरदार के साथ न्याय कर बेबी डॉल दीपल शॉ ने यह साबित कर दिया कि वे एक बेहतरीन अदाकारा भी साबित हो सकती हैं. अपने अभिनय को मांजने के लिए दीपल हर तरह से कोशिश कर रही हैं. उनकी कोशिश कितनी रंग ला रही है इसका ताज़ा उदाहरण अभी हाल ही में देखने को मिला.

दीपल शॉ, मुक्ता आर्ट्स के बैनर तले बन रही फिल्म “राइट या रॉग" में एक काम वाली बाई का किरदार निभा रही है. हुआ यूं कि इस फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में निर्देशक नीरज पाठक और दीपल मुंबई के उपनगर की “किआ" बिल्डिंग के लिफ्ट से नीचे उतर रही थी. इस दौरान दीपल अपने गेट अप यानी कि काम वाली बाई के अवतार में थी.

उसी दौरान दो अरेबियन शख्स ने लिफ्ट में प्रवेश किया. दीपल को उस लिबाज़ में देखकर उन्होंने दीपल को सचमुच काम वाली बाई समझ लिया. यही नहीं उन्होंने उससे पूछताछ भी शुरू कर दी कि वह कहां काम करती है, किसके यहां काम करती है, पगार कितना लेती है इत्यादि. दीपल को पहले काफी आश्चर्य हुआ मगर नीरज पाठक का इशारा समझते ही उसने न सिर्फ उनके प्रश्नों का उत्तर दिया बल्कि उन्हें यह भी कहा कि वह उनसे बाद में आकर मिलेगी.

उसके बाद क्या हुआ होगा यह तो आप समझ ही गए होंगे. जी हां उन दोनों के जाते ही नीरज पाठक और दीपल ज़ोर ज़ोर से हंसने लगे. दीपल इस बात से काफी खुश है कि उनका गेट अप इतना पर्फेक्ट था कि उन लोगों ने दीपल को नहीं पहचाना. इस घटना के बाद दीपल को आशा है कि दर्शकों को न सिर्फ उनका किरदार पसंद आएगा. वह इस लिबाज़ में न सिर्फ जंचेंगी बल्कि काफी सराही जाएंगी.

मुक्ता आर्ट्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म के मुख्य कलाकार हैं सन्नी देओल, इरफान खान तथा कोंकणा सेन शर्मा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X