''सलमान खान की फिल्म.. BOX OFFICE पर सुनामी.. टूटे सारे रिकॉर्ड....''

By Neeti

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'टाईगर जिंदा है' दिसंबर 2017 में रिलीज होने वाली है। फिल्म के पोस्टर के साथ हाल ही में यह घोषणा की गई। फिर क्या था.. सलमान फैंस का क्रेजी होना तो बनता है। आखिर 2017 में सलमान खान की दो धमाकेदार फिल्में जो आ रही है। ईद के मौके पर ट्यूबलाइट.. और दिसंबर में टाईगर जिंदा है..

लिहाजा, सलमान फ्रैंस अब बेसब्र हो रहे हैं। जिसकी झलक ट्विटर पर साफ साफ देखने को मिल रही है। ट्विटर पर सलमान खान ही छाए हुए हैं। फैंस को टाईगर जिंदा है को अभी से ब्लॉकबस्टर करार दे दिया है।

CLASH: शाहरूख को करारा झटका.. अब सलमान खान से ये लेंगे टक्कर!

 Tiger Zinda hai

यहां देंखे 'टाईगर जिंदा है' को लेकर सलमान खान फैंस हैं कितने क्रेजी-

फिल्म 'टाईगर ज़िंदा है' का पोस्टर रिलीज किया जा चुका है। फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ मुख्य किरदारों में है। फिल्म साल 2017 के दिसंबर में रिलीज की जाएगी।

बता दें, यह 2012 में आई कबीर खान की फिल्म 'एक था टाईगर' की सीक्वल फिल्म है। एक था टाईगर सुपरहिट फिल्म थी।

पहली फिल्म की तरह यहां सिर्फ सलमान एक्शन नहीं करेंगे.. बल्कि 'टाईगर जिंदा है' में कैटरीना कैफ दमदार एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं।

इसके लिए सलमान के साथ साथ कैटरीना को प्रोपर ट्रेनिंग दी जाएगी। कैट ने यसमीन कराचीवाला के अंदर बॉडी ट्रेनिंग लेना भी शुरू कर दिया है।

बता दें, इस फिल्म में सलमान खान 70 साल के आदमी के किरदार में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान 17 से 70 साल के दिखेंगे। सलमान- कैट दोनों RAW एजेंट बने हैं।

अगले साल सलमान की दो फिल्में फाइनल हैं- कबीर खान की ट्यूबलाइट.. और टाईगर ज़िंदा है....कोई शक नहीं कि सलमान अगले साल बॉलीवुड में राज करने वाले हैं.. क्योंकि दोनों ही फिल्में 300-300 करोड़ की दावेदार हैं।

फैंस की मानें तो एक था टाईगर की तरह टाईगर जिंदा है भी सफलता के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ेगी। और साल 2017 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनेगी।

बस फिर क्या है.. 2017 क्रिसमस अभी से बुक कर लें.. आखिर सल्लू भाई एक बार फिर धमाका करने को तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X