नृत्य निर्देशक बने दर्शील सफारी

दर्शील ने फिल्म तारे जमीन पर में अपने अभिनय से सबका दिल जीत लिया था। अपनी दूसरी फिल्म बम बम बोले में तो उनके करतबों से सब हैरान रह गए।
जब उनको अपने पिता बने अतुल कुलकर्णी को नृत्य के कुछ ऐसे जलवे दिखाए कि वे हैरान रह गए यही नही उन स्टेप्स को कुलकर्णी कर ही नही पाए।
बहुत कम लोगो को पता होगा कि दर्शील, श्यामक डाबर के नृत्य स्कूल के छात्र है। जब अतुल को नृत्य करने में परेशानी हो रही थी तो दर्शील ने उन्हें कुछ टिप्स दिए, दो चार बार अभ्यास करने के बाद अतुल कर पाए।
सूत्रों के अनुसार बम बम बोले ईरानी फिल्म चिल्ड्रेन ऑफ हैवेन पर आधारित है। फिल्म में रितुपर्णा सेन गुप्ता दर्शील की मां की भूमिका में है वहीं फिल्म हाईजेक से चर्चा में आई कावेरी झा उनकी बहन बनी है।
फिल्म में दो कहानियां एक साथ चलती है एक तो दर्शील और उसका भगवान पर विश्वास और दुसरा उनका कावेरी और अतुल के साथ रिश्ते पर।


Click it and Unblock the Notifications